Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MP Board Result 2023
Results

MP Board Result 2023 : इस दिन जारी होगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां से चेक करें

MP Board Result 2023 : नमस्कार दोस्तों आज हम मध्य प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम तिथि के संबंध में बात करेंगे। जैसा कि हम सबको पता है जितने भी छात्र-छात्राएं हैं सभी ने मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के अंतर्गत कक्षा दसवीं और बारहवीं की सभी परीक्षाओं मैं उपस्थित होकर संपन्न किया है। आप सभी छात्र छात्राएं अपने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से संपन्न कराया गया है। सभी छात्र छात्राओं को हम इस लेख के माध्यम से यह बताना चाह रहे हैं कि आप सभी का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

Join us on Telegram

जब भी मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा के परिणामों को घोषित करेगी तब आपको इसकी जानकारी मध्य प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लाखों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ऐसे में उन सभी छात्र-छात्राओं की कॉपी को चेक करने में समय लग सकता है. इसी वजह से परिणाम घोषित होने में थोड़ा विलंब हो रहा है। कॉपी चेक होते ही सभी छात्र-छात्राओं के परिणामों को तुरंत मध्य प्रदेश बोर्ड के अधिकारी वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। अगर आप मध्य प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम से संबंधित और भी जानकारियां जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

MP Board Result 2023 

इस साल की बात करें तो मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के अंतर्गत कराई गई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 17 लाख से भी छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। हम सब की जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2030 तक आयोजित की गई थी वही बात कक्षा 12वीं की करे तो इनके परीक्षा की तिथि 2 मार्च 2023 से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित थी। मध्य प्रदेश बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा को बहुत ही शालीनता से संपन्न करा दिया गया है। जिसके बाद छात्र अपने परिणामों का इंतजार बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं। सभी छात्र छात्राओं को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रतिदिन जाकर सक्रिय रहना है जिससे रिजल्ट घोषित होने पर तुरंत सभी छात्र छात्राओं को पता चल जाए।

कब तक जारी होंगे परिणाम ?

सभी छात्र छात्राओं की जानकारी के लिए बता दें कि हड़ताल मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कराई गई 10वीं 12वीं की परीक्षा के परिणाम को अप्रैल के आखिरी या मई के प्रारंभ में जारी किया जाता है। इसी को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि इस बार भी मध्यप्रदेश के बोर्ड के परीक्षा के परिणामों को अप्रैल के अंत में या मई के प्रारंभ में जारी कर दी जाएगी। हालांकि अभी कोई अधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा के परिणाम के संबंध में प्रतिदिन के अपडेट जानने के लिए आप मध्य प्रदेश के अधिकारी वेबसाइट पर डेली विजिट करते रहिए।

SMS के माध्यम से परिणाम कैसे देखें?

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा परिणाम को देखने के लिए कई विकल्प दिए हैं। अगर बात की जाए पहले विकल्प की तो वह सबसे पहले है मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके अपने रोल नंबर और जन्म तिथि को डालकर परिणाम को देखना है। और दूसरे विकल्प की बात करें तो मोबाइल से एक नंबर डायल करके उस पर अपने रोल नंबर को बता कर अपने s.m.s. के को प्राप्त करना है। यह सुविधा छात्रों के लिए बहुत ही मदद कर रही है ऐसे में कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को देखने में असमर्थ होते हैं। इन सभी चीजों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार की यह एक बहुत ही बड़ी सुविधा छात्र-छात्राओं के लिए लाइट गई है।

  • कक्षा दसवीं के परिणाम को देखने के लिए आपको SMS – MP10(स्पेस) और रोल नंबर लिखकर आपको 56263 पर s.m.s. भेजना है।
  • कक्षा 12वीं के परिणाम को देखने के लिए आपको SMS – MP12(स्पेस) और रोल नंबर लिख कर आपको 56263 पर भेजना है।
MP Board Result 2023
MP Board Result 2023

परिणाम देखने के लिए जरूरी विवरण

सभी छात्र छात्राओं को मध्य प्रदेश बोर्ड के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा के परिणाम को देखने के लिए आपको मध्य प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. परिणाम चेक करने के लिए छात्र छात्राओं को इनको कुछ जानकारियां देनी पड़ेगी तभी आप अपने परिणाम को देख पाएंगे. सभी जानकारियों को देने के बाद छात्र छात्राओं के साथ जो परिणाम सामने आएगा उसमें छात्र-छात्रा को कुछ जानकारियां देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी जानकारियां है:-

  • छात्र या छात्रा का नाम
  • माता पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • स्कूल संस्था का नाम
  • स्कूल संस्था का कोड
  • विषय एवं उन सभी विषयों के कोड
  • परीक्षा नियंत्रक का हस्ताक्षर
  • सभी विषयों में प्राप्त अंक
  • प्रैक्टिकल के अंक
  • सभी छात्र एवं छात्राओं की पासपोर्ट साइज फोटो और उन सभी के हस्ताक्षर

परिणाम को कैसे चेक करें?

जितने भी छात्र-छात्राएं हैं अगर वह अपने कक्षा के अनुसार दिए गए परीक्षा के परिणाम को देखना चाहते हैं। तो उन सभी छात्र छात्राओं को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करके वह अपने परिणाम को बहुत ही आसानी से देख पाएंगे। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से स्टेप्स है :-

  • सभी छात्र छात्राओं को सबसे पहले मध्य प्रदेश कोर्ट के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाते आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक मुख्य पेज खोलकर आएगा।
  • मुख्य पेज खुलते ही आपके स्क्रीन के सामने एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का एक लिंक दिखाई देगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते हैं आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि को डालना होगा।
  • इन सभी चीजों को डालते सबमिट करने के बाद आपके स्क्रीन पर परीक्षा के परिणाम दिखने लगेगा।
  • भविष्य के लिए परीक्षा के परिणाम को पीडीएफ के रूप में सुरक्षित कर ले।

Important Link

MP Board Official Website Click Here

FAQs – MP Board Result 2023

मध्य प्रदेश द्वारा कराई गई परीक्षा में कितने विद्यार्थी शामिल हुए थे?
उत्तर – लगभग 17 लाख से ज्यादा

क्या मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा जारी किए गए परिणाम को SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर – हां

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम कब तक जारी हो सकते हैं?
उत्तर – अप्रैल/ मई 2023 संभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *